Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पुलिस लाइन मैदान पर किया गया योगाभ्यास

Gonda : पुलिस लाइन मैदान पर किया गया योगाभ्यास

संवाददाता

गोंडा। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगासन किया। योग शिविर में उपस्थित जवानों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों जैसे पद्मासन, वज्रासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, सूर्य नमस्कार, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन आदि योगों का अभ्यास कराया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर भी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें थानां के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular