Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पुलिस ने शांत कराया लक्ष्मी पूजा के दौरान का विवाद

Gonda : पुलिस ने शांत कराया लक्ष्मी पूजा के दौरान का विवाद

प्रदीप पांडेय

गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर कला गांव में जन सहयोग से लक्ष्मी पूजा का आयोजन चल रहा है। बीती रात्रि में यहां लाउडस्पीकर का तार एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा ट्रक को पीछे करते समय टूट गया और आपस में कहासुनी शुरू हो गई। तार टूटने को लेकर दोनां समुदाय आमने-सामने आ गए और विवाद उत्पन्न हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय अपने टीम संग मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। एहतियातन यहां पर पुलिस टीम तैनात की गई है। बुधवार को दोपहर में मौके पर सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों समेत थाना के प्रभारी निरीक्षक से आवश्यक जानकारी हासिल की। सीओ सदर ने बताया कि यहां पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और एहतियातन पुलिस टीम तैनात की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढें :  विस्फोट से घर की छत उड़ी, महिला की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular