संवाददाता
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर चलाए गए जन-जागरुकता अभियान के तहत वजीरगंज थाने की पुलिस ने दिनेश कुमार पांडेय पुत्र रघुनायक पांडेय निवासी ग्राम चंदापुर बालचंद पुरवा का दो लाख 28 हजार 500 रुपए उसके खाते में वापस करवाया। बीते दिनों ठगों ने फर्जी बैंक कस्टमर केयर बताकर इस पैसे की ठगी कर लिया था। दिनेश की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा 1930 से सम्पर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि 2,28,500 रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराया। धोखाधड़ी के रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने आज थाने पर पहुंचकर वजीरगंज पुलिस को बुके भंेटकर धन्यवाद दिया। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के फोन कॉल पर कभी भी बैंक डिटेल, एटीएम डिटेल व ओटीपी शेयर न करें। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
