जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने खाकी की हनक दिखाकर लोगों से वसूली करने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से नकली परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस की वर्दी तथा एक महिला से अवैध रूप से वसूले गए 9000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि शहर के लखनऊ रोड स्थित 30वीं वाहिनी पीएसी के सामने की रहने वाली एक महिला श्रीमती चाय की दुकान चलाती है। महिला के पट्टीदारों से उसकी मारपीट हो गई थी। महिला ने कोतवाली नगर में पट्टीदारों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसी केस के निपटारे के लिए महिला की दुकान पर अक्सर चाय पीने बावर्दी पहुंचने वाले विपिन तिवारी निवासी परसा गोड़री कोतवाली कर्नलगंज ने उसे खुद को कोतवाली नगर में तैनात दरोगा बताते हुए 20 हजार रुपए की मांग की। महिला के पास मौजूद 10 हजार रुपए लेकर चम्पत हो गया। इसके बाद कई दिन तक वह लौटकर उधर नहीं गया। फर्जी दरोगा का पता लगाते हुए जब महिला थाने पहुंची तो पता चला कि इस नाम के किसी दरोगा की कोतवाली नगर में तैनाती ही नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे आईटीआई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि फरवरी 2022 में विपिन तिवारी बलरामपुर में वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से वसूली कर रहा था। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से सात हजार रुपये वसूले थे। शिकायत मिलने पर रेहरा पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के मूल निवासी फर्जी दरोगा का असली नाम विपिन कुमार तिवारी है। वर्दी पहनने के साथ ही उस पर नेमप्लेट भी फर्जी लगाता था। उसके पास से बरामद वर्दी पर सुधीर कुमार सिंह का नाम लिखा है।
यह भी पढें : गेहूं-चावल का लगेगा पैसा, फ्री में मिलेगा तेल, चना व नमक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
