Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पुरानी पेंशन के लिए बांधी काली पट्टी, किया प्रदर्शन

Gonda : पुरानी पेंशन के लिए बांधी काली पट्टी, किया प्रदर्शन

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के केन्द्रीय संगठन आल इंडिया फेडेरशन आफ यूनिवर्सिटीज एंड कालेज टीचर्स आर्गनाइजेशन (आइफुक्टो) और उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) ने मंगलवार को अपनी लम्बित मांगों के संदर्भ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य किया। यह जानकारी देते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति और सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय के कारण पूरे देश के शिक्षक लम्बे आन्दोलन की योजना बना रहे हैं। उच्च शिक्षक संगठनों ने अपनी विभिन्न लम्बित मांगों पर केंद्र और राज्य सरकारों की उपेक्षा के कारण असंतोष व्यक्त किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी प्रोफेसर मंशाराम वर्मा ने कहा कि हमारी एकजुटता के कारण ही आज हमें प्रोफेसर पद नाम मिला है। हम पुरानी पेंशन हम लेकर रहेंगे। यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यता धारण करने वाले सभी प्रकार के शिक्षकों का यूजीसी वेतनमान और विनियमितीकरण होना चाहिए। शिक्षा का निजीकरण नहीं होना चाहिए। अन्य शिक्षकों ने भी शिक्षक समस्याओं पर प्रकाश डाला। वर्तमान समय की उच्च शिक्षा की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय समस्याओं पर कहा कि साकेत महाविद्यालय के शिक्षकों के प्रबंधन एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी के विवाद में शिक्षकों के वेतन रोकने की निन्दा करते हुए शिक्षकों का समर्थन किया।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम समुझ सिंह, कार्यकारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अवधेश कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ प्रोफेसर दीनानाथ तिवारी, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. अमन चन्द्रा, प्रो. विजय कुमार अग्रवाल, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार पाण्डेय, प्रो. राजीव कुमार अग्रवाल, प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. लोहंस कल्याणी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. शशिबाला, डॉ. पल्लवी, डॉ. पूजा यादव, डॉ. बैजनाथ पाल, डॉ. वन्दना भारतीय, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. नीतू सक्सेना, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. विवेक खरे, डॉ. अंकित मौर्या, डॉ. संगीता, डॉ. शैलजा, डॉ. स्मिता, डॉ. प्रियंका, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप, डॉ. विनय पाण्डेय सहित अनेक प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular