संवाददाता
गोंडा। जिला विकास अधिकारी दिनकर कुमार विद्यार्थी ने शुक्रवार को पिछले दिनों परसपुर विकास खण्ड की ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती गायत्री देवी के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना प्रदान किया। बता दें कि उनका पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। डीडीओ शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से भेंटकर उन्हें ढाढस बंधाया। सभी ने इस मौके पर मृतक आत्मा की शान्ति एवं पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की श्रीहरि से प्रार्थना की। अधिकारियों ने विविध देयकों से सम्बंधित प्रपत्र प्रदान किया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
