संवाददाता
गोंडा। कड़ाके की ठंड का प्रकोप बुजुर्ग और बच्चों पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को पीआईसीयू में भर्ती डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। ठंड के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की तादात बढ़ गई है। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में अत्याधुनिक मशीनों से युक्त दस बेड पर गंभीर बच्चों को भर्ती किया जाता है। शनिवार को पीआईसीयू में भर्ती खुशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती परसपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद 72 की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि खुशी को झटके आ रहे थे, तथा ठंड लगने की शिकायत भी थी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कड़ाके की सर्दी में बच्चों को ठंड से बचाना बहुत जरूरी है। ठंड में छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
यह भी पढें : Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
