एएसपी की अध्यक्षता में बाल किशोर पुलिस इकाई की कार्यशाला आयोजित
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बाल किशोर पुलिस इकाई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बाल संरक्षण, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में वार्ता कर जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट व महिला सम्बन्धी अपराधों में की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया तथा बालश्रम, जुबेनाइल एक्ट, पाक्सो एक्ट, गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि थानों पर उक्त घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए तलाश गश्ती व अन्य प्रचार-प्रसार कराए, गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी होने पर नियमानुसार सादे वस्त्रों में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। पाक्सो एक्ट के मामलों में नाबालिग से बातचीत के दौरान सादे वस्त्रों में ही रहंे। महिला सम्बन्धी अपराधों में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा ही पीड़िता से पूछताछ की जाए। बालश्रम व बाल-भिक्षावृत्ति के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाकर उनको मुक्त कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी, न्याय पीठ बाल कल्याण समिति श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) एचजेपीयू, एक सेवा संस्था के प्रतिनिधि व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
