Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : परमात्मा के बिना मानव अस्तित्व हीन-रविशंकर जी महाराज

Gonda : परमात्मा के बिना मानव अस्तित्व हीन-रविशंकर जी महाराज

संवाददाता

गोंडा। समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं और फिर समुद्र में ही समा जाती हैं। समुद्र से अलग लहरों का कोई अस्तित्व नहीं है। इसी तरह परमात्मा के बिना मानव का भी कोई अस्तित्व नहीं है। यह बात पूज्य रविशंकर जी महाराज गुरूभाई ने कथा में अपनी कथा में कही। स्टेशन रोड पर चल रहे सवा लाख पार्थिव पूजन एवं श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस में श्री गणपति जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी भक्तजन भजनों की भाव गंगा में झूम उठे। पूज्य महाराज जी ने व्यास पीठ से श्री गणपति जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि देवी पार्वती ने अपने उबटन से एक पुतला बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। उन्होंने इस प्राणी को द्वारपाल बना कर बैठा दिया और किसी को भी अंदर न आने देने का आदेश देते हुए स्नान करने चली गईं। संयोग से इसी दौरान भगवान शिव वहां आए। उन्होंने अंदर जाना चाहा, लेकिन बालक गणेश ने रोक दिया। नाराज शिवजी ने बालक गणेश को समझाया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। क्रोधित शिवजी ने त्रिशूल से गणेश का सिर काट दिया। पार्वती को जब पता चला कि शिव ने गणेश का सिर काट दिया है, तो वे कुपित हुईं। पार्वती की नाराजगी दूर करने के लिए शिवजी ने गणेश के धड़ पर हाथी का मस्तक लगा कर जीवनदान दे दिया। तभी से शिवजी ने उन्हें तमाम सामर्थ्य और शक्तियां प्रदान करते हुए प्रथम पूज्य और गणों का देव बनाया। भगवान गणेश की झांकी भी दिखाकर श्रीगणेश महोत्सव मनाया गया। भगवान श्री गणेश की मुख्य यजमान आरती सोनी संतोष सोनी के साथ साथ सभी भक्तों ने आरती की। उसके बाद नुगती का प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान संदीप मल्होत्रा, रवि सोनी, शिव शंकर सोनी, विशाल बंसल, आशीष मिश्रा, नारायण भावसिंहका, पप्पू प्रजापति, दीपेंद्र मिश्रा, रामशंकर कसौधन, अंबिका कसौधन, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता सोनी, रंजना सोनी, माया देवी, कनक लता देवी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहीं।

Gonda : परमात्मा के बिना मानव अस्तित्व हीन-रविशंकर जी महाराज

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Gonda : परमात्मा के बिना मानव अस्तित्व हीन-रविशंकर जी महाराज

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular