Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पत्रकार से अभद्रता करने वाला दबंग गिरफ्तार

Gonda : पत्रकार से अभद्रता करने वाला दबंग गिरफ्तार

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरवा के मजरा घूरन पुरवा के बगल बरांव में बीते शनिवार को जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन की खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार श्याम फूल तिवारी के साथ मारपीट करने तथा जानमाल की धमकी देने वाले रेहान खान उर्फ सोनू पुत्र आजाद निवासी ग्राम खिंदूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध श्याम फूल तिवारी ने अभियोग दर्ज कराया था। बताते चलें कि बीते दो जुलाई 2022 को एक खबर के लिए मौके पर पहुंचे पत्रकार से गाली गलौज करते हुए मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे आक्रोशित पत्रकार अपर पुलिस अधीक्षक से मिले थे तथा मुकदमा दर्ज़ कराकर कार्यवाही कराने की मांग की थी।

यह भी पढें : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular