Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पत्रकार के चाचा का निधन, सरयू तट पर हुई अंत्येष्टि

Gonda : पत्रकार के चाचा का निधन, सरयू तट पर हुई अंत्येष्टि

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम गोनवा सूबेदार पुरवा निवासी पत्रकार एवं समाजसेवी अंग्रेज गुप्ता के चाचा गंगाराम (75) का बुधवार की देर रात्रि निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, वह हृदय रोग की बीमारी से पीडित थे, जिन्हें विगत दिनों इलाज हेतु गोंडा ले जाया गया था। डाक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया था। उन्हें वहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज होने के बाद भी हालत में सुधार न होते देखकर उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। गुरुवार की देर रात्रि उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर में कर्नलगंज के कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना पाकर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सोनी, श्रीनाथ रस्तोगी, सुभाष सिंह, पंकज मिश्र, पवन देव सिंह, सुधीर पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, शिवम श्रीवास्तव, गणेश रस्तोगी, प्रवीन श्रीवास्तव, श्याम फूल तिवारी, जीतलाल गोस्वामी, शिवा गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह, एमडी मौर्य, शिव आशीष गोस्वामी, अनिल शुक्ल, रवि कनौजिया, वीरेंद्र कुमार आदि व ग्राम प्रधान पिंटू मिश्र, राकेश मुनीम, पूर्व प्रधान शिव पूजन गोस्वामी (पुजारी बाबा), रामअवध गोस्वामी, भानुप्रताप मिश्र, उग्रसेन मिश्र एडवोकेट, डा. रजनीश मिश्र, राजन मिश्र, परिक्रमा मिश्रा, सुनील सिंह गौतम, महेश वर्मा, सुरेश वर्मा, रोहित मिश्रा, विपुल मिश्रा, शेषमणि मिश्र, आदर्श मिश्र, शनि वर्मा, वशिष्ठ मौर्य और सगे संबंधियों, परिचितों ने शोक संवेदना जताते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Gonda : पत्रकार के चाचा का निधन, सरयू तट पर हुई अंत्येष्टि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular