Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पंडित सिंह की जयंती पर अमरत्व परम्परा कार्यक्रम आयोजित

Gonda : पंडित सिंह की जयंती पर अमरत्व परम्परा कार्यक्रम आयोजित

दूर-दूर से आए जनप्रतिनिधियों व सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शहर के होटल सूरज कंटीनेंटल परिसर में शनिवार को पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की जयंती पर आयोजित अमरत्व परम्परा कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री चौधरी सुखराम सिंह यादव ने कहा कि पंडित सिंह गरीबों के लिए संघर्ष करते थे। वह आज भी हम सबको याद आते हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह सच्चे समाजवादी थे। वह संघर्ष और आन्दोलनों के एक निर्भीक साक्षी थे। गरीबों, मजलूमों की लड़ाई जिंदगी भर लड़ी और इसीलिए लोग उनसे प्यार करते थे। पूर्वमंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि पंडित सिंह लोगों के दिलों में राज करते हैं। विधायक गैसड़ी डॉ. एसपी यादव ने पंडित सिंह के साथ अपना संस्मरण सुनाया। कार्यक्रम से पहले लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gonda : पंडित सिंह की जयंती पर अमरत्व परम्परा कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर सपा विधायक अभय सिंह, दयाल ग्रुप के एमडी राजेश दयाल, चरक हास्पिटल के एमडी डॉ. अश्वनी सिंह, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, राम विशुन आजाद, जगराम पासवान, राम प्रताप सिंह, सपा महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने पूर्व मंत्री की यादों को लोगों के बीच साझा किया। आए हुए सभी लोगों का सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सिंह ने स्वागत किया। सपा नेता कमरुद्दीन, राहुल शुक्ल, संजय विद्यार्थी, श्रीकांत द्विवेदी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महराज श्रीवास्तव, अरशद हुसैन, सरफराज हुसैन, वैभव सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय जेपी श्रीवास्तव, फहीम, भुवनेश्वर दूबे, सरवन यादव, ज्ञान सभासद, जावेद अली, मंटू काजी, महेश निराद दिनेश यादव, किसलय तिवारी, साधना सिंह, अनवर शकील, दिलीप सिंह, गुरदीप छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महफूज खां व संचालन राजेश दीक्षित ने किया। उधर, लोक गायिका नेहा सिंह ने चुटकी लेते हुए गीत से बेरोजगारों की स्थिति बयां की, तो पंचायत के गीतों से लोगों को चुनावी स्थिति बताई। धर्मेंद्र सोलंकी ने तथा गगन दीप सिंह ने भी पूर्व मंत्री को याद करते हुए गाने के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Gonda : पंडित सिंह की जयंती पर अमरत्व परम्परा कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढें :  Gonda : 10 को आयोजित होगी मण्डलीय संगीत प्रतियोगिता

Gonda : पंडित सिंह की जयंती पर अमरत्व परम्परा कार्यक्रम आयोजित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular