Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पंचायत में दलित महिला की पिटाई, दो पर एफआइआर

Gonda : पंचायत में दलित महिला की पिटाई, दो पर एफआइआर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में एक पंचायत के दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि द्वारा एक दलित महिला व उसके नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट किए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार की सुबह ‘पीटीआई’ को बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कल्लापुर सरायहर्रा (इस्माइलपुर) निवासी दलित महिला जयश्री पत्नी हनुमान की बालिग बेटी ने बीते 16 अगस्त 2022 को गांव के ही सजातीय बालिग युवक विनेश कुमार पुत्र नंदू से दोनों परिवारों की सहमति से कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसके बाद गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव पुत्र शिवाकान्त यादव व सन्त कुमार यादव पुत्र रमाकान्त यादव ने 28 अगस्त 2022 को ग्राम सभा में पंचायत बुलाई और सार्वजनिक रूप से महिला को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। साथ ही महिला के नाबालिग पुत्र शिव की पिटाई करते हुए बंदूक की नोक पर महिला के घर में ताला लगवा दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर महिला की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 504, 506 व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)द व 3(1)घ के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला को उसके घर में आवासित करवा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक को पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : पृथ्वीनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश का खण्डन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular