Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Gonda : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

प्रदीप पांडेय

गोंडा। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत अयाह न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के प्रांगण में आयोजित की गयी। एडीओ एसटी अनिल चौधरी, एडीओ आईएसबी विशाल वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार ने सम्मिलित रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात आये हुए अतिथियों का इं प्रधान अध्यापक देव प्रभाकर मिश्र एवं चंद्रप्रकाश वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। खेल प्रतियोगिता में रमगढ़िया, कलेना, मोहनपुर असधा, चुरिहारपुर, अयाह, अर्जुनपुर, गजाधरपुर आदि प्राथमिक विद्यालयो के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में हरजीत प्रथम, रियाज़ द्वितीय, चंदप्रकाश तृतीय जबकि बालिका वर्ग में सविता प्रथम, राजकुमारी द्वितीय, अंकुर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में रहनुमा प्रथम, अंकुर द्वितीय, राजकुमार तृतीय जबकि बालक वर्ग में हरजीत प्रथम, चंद्र प्रकाश द्वितीय, रियाज़ तृतीय स्थान पर रहे। इसी के क्रम में 100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, राधा द्वितीय, तान्या तृतीय एवं बालक वर्ग में आशीष प्रथम, मिथुन द्वितीय, मुकेश तृतीय स्थान पर रहे। यहां पर लंबी कूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, अंशु द्वितीय, सृष्टि तृतीय एवं बालक वर्ग में आशीष प्रथम, मुकेश द्वितीय, मिथुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक नोडल संकुल शिक्षक शिवकुमार गुप्ता ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुनील वर्मा, अमरेश कुमार, अरविंद कुमार, विजय शंकर त्रिपाठी, मो. हसन, सुधीर कुमार, अंशुल, रमेश सोनकर, विश्वजीत यादव, अमित कुमार, दिलीप गुप्ता, गिरिजेश दूबे, ममता पांडेय, स्वाती तिवारी, आलोक मौर्य, कमल किशोर, राहुल मिश्र, विनोद कुमार, वीरेंद्र पाल, विजय पाल, अवधेश वर्मा, पराग सिंह, विलाल अहमद आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Gonda : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढें : मिशन मोड में काम कर रहे CDO, गांवों की खाक छान रहे अधिकारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular