संवाददाता
धानेपुर, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के माधवगंज निवासी संजय कुमार ने अगस्त महीने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा निवासी विनोद कुमार ने फाइनेंसर से मिलीभगत करके खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने करीब बीस दिन बाद प्रकरण मोतीगंज थाने से जुड़ा बताकर शिकायती पत्र मोतीगंज थाने को भेज दिया। उसके बाद पीड़ित ने मोतीगंज थाने पहुंच कर वहां भी न्याय की गुहार लगाई। 05 सितम्बर 2022 को पुनः शिकायती पत्र सौंपा। मामले में कोई कार्यवाही न होता देख करीब सत्रह दिन बाद पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति से मिलकर उन्हें अपनी ब्यथा सुनाई। उन्होंने कार्यवाही होने का आश्वासन देकर सम्बंधित को निर्देशित किया। तीन दिन के बाद पीड़ित को सूचना मिली कि अपर पुलिस अधीक्षक को दिया गया प्रार्थना पत्र पुनः धानेपुर थाने को प्रेषित किया गया है। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब मामले की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी, तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से उम्मीद लगाई और उन्हें व्हाट्सप्प के जरिये प्रकरण की जानकारी दी। तब जाकर सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने पीड़ित से सम्पर्क साधा। उन्होंने धानेपुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उसके बाद मामले में फाइनेंसर व वाहन स्वामी विनोद से की गयी पूछताछ में यह बात उजागर हुई कि वास्तविकता छुपाकर संजय को मूलधन और ब्याज की चकरघिन्नी में फंसाया गया है।
पूछताछ में पीड़ित के आरोपों की पुष्टि हो जाने के बाद पीड़ित ने कार्यवाही के बारे में जानने के लिए जब थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया की एसपी व सीओ को जाँच रिपोर्ट भेजी गयी है। निर्देश प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जायेगी। पुनः पीड़ित ने एसपी आकाश तोमर को पुलिस की जांच और उनके जबाब से अवगत कराया तो नाराज सीओ सदर ने पीड़ित को ही फटकार लगाते हुए कहा कि फाइनेंस की गाड़ी खरीद कर खुद चूतियापा किये हो। इसमें पुलिस क्या कर सकती है? तब से लेकर अब तक पीड़ित ने कई बार सीओ सदर विनय कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की, किन्तु वह हर बार कल परसों की बात कह कर पीड़ित को आश्वासन देते आ रहे हैं। पीड़ित संजय कुमार का कहना है कि उसने दो वर्ष तक कड़ी मेहनत करके फाइनेंस की रकम अदा की और अब उसकी गाड़ी भी हाथ से जाती दिखाई दे रही है। आखिर किससे न्याय की उम्मीद करे।
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
