संवाददाता
गोंडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के संस्तुति पर जनपद के युवा व तेज़ तर्रार नेता अभिषेक शुक्ल को नीति एवं शोध प्रकोष्ठ का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया। शुक्ल लगभग एक दशक से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे युवा मोर्चा में अनेक पदीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध शेष नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजयुमो दीपक गुप्त, जिला प्रभारी अवनीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता केके श्रीवास्तव समेत अनेक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढें : जब CDO ने रात्रि में डाल दिया छापा, खुल गई संस्था की कलई
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
