Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा

Gonda : निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा

संवाददाता

गोंडा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आहूत बैठक की गई। बैठक में अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावें अपत्तियों की ईआरओ नेट की फीडिंग तथा उसके निस्तारण व आधार कलेक्शन के साथ ही स्नातक निर्वाचक नामावलियों की तैयारी की समीक्षा की गयी। 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर के मध्य विधानसभा निर्वाचक नामावलियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनसामान्य से प्राप्त हुए दावे/आपत्तियों की आनलाइन फीडिंग, उनके निस्तारण के साथ ही स्नातक निर्वाचक नामावलियों की तैयारी की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्राप्त दावे आपत्तियों के डिजिटाइजेशन का कार्य समाप्त कर लिया गया है और आनलाइन फीडिंग के पश्चात फार्मों के निस्तारण प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण की अवधि में सभी दावे आपत्तियों का नियम विहित प्रक्रिया के अनुसार 26 दिसम्बर तक निश्चित रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आनलाइन फीडिंग के पश्चात डिजिटाइल फार्माे की अन्य प्रोसेस को नियत समय से पूर्ण कर लिया जाय। जनपद की निर्वाचक नामावली में विद्यमान पीएसी 55008 तथा ड़ीएससी 2297 का सत्यापन कर तत्काल निस्तारित करे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, अपर उप जिलाधिकारी प्रथम कुलदीप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय मंशाराम वर्मा, तहसीलदार सदर परशुराम, तहसीलदार कर्नलगंज नरसिंह नारायण वर्मा, तहसीलदार तरबगंज डॉ. पुष्कर मिश्र व प्रधान सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय संजय सहाय आदि उपस्थित रहे।

Gonda : निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular