Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

Gonda : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आज शनिवार को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का लिये जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 282 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास एवं अन्य सभी तैयार हो रहे बिल्डिंगों में जाकर कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में और तेजी लाएं ताकि सत्र प्रारंभ से पहले पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

कोतवाली पहुंचकर सुनी जन समस्याएं

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर नगर कोतवाली पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर पहुंचकर शिकायत रजिस्टर को चेक किया, और लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े। सभी शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

Gonda : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES

Most Popular