Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : निर्माणाधीन मकान की छत ढ़ही, एक की मौत

Gonda : निर्माणाधीन मकान की छत ढ़ही, एक की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार की देर शाम एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मलवे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गई। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर कस्बे में घनश्याम गुप्ता के निर्माणाधीन दुकान का छत ढ़ाला जा रहा था। इस बीच बल्ली पटरा टूटने से छत के एक हिस्से का पूरा मलवा अचानक जमीन पर आ गया। परिणाम स्वरूप मौके पर काम कर रहे मजदूर बलवीर (20) की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरजीत (25), शिवकुमार (40) व धर्मराज (38) घायल हो गए। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से धर्मराज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि एक मजदूर की मौत हो गई है और तीन घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृत मजदूर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular