संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने मंगलवार को विकास खंड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हड़ियागाड़ा में निर्माणाधीन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी एवं कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसे समय से तैयार किया जाए जिससे आसपास के गांव के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चल रहे निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्ट्यिट का भी निरीक्षण किया।इस मौके पर एआरटीओ बबिता वर्मा तथा कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को समय से तैयार कराया जाय ताकि ड्राइवर की ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को पूरी सुविधा मिल सके।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
