Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda - निगरानी समिति की बैठक में पहुंचे नोडल अधिकारी

Gonda – निगरानी समिति की बैठक में पहुंचे नोडल अधिकारी

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। शासन की ओर से जिले में नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। मंगलवार को नोडल अधिकारी ने सीडीओ संग इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत पर्सिया बहोरीपुर गांव में निगरानी समिति की बैठक की।

बैठक में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए इंतजामो की समीक्षा हुई और जरूरी निर्देश दिए गए। समिति से जुड़े लोगों को अधिकारियों ने कोरोना पर काबू पाने को लेकर उनकी जिम्मेदारी बताई साथ ही उनको क्या करना है इसको लेकर जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने मौजूद जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति का दायित्व है कि वह गांव में प्रचार प्रसार करें कि लोग मॉस्क पहने, केवल जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले, अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्यक लें, बार बार हाथ धोएं, गांव में बाहर आने वाले प्रवासियों पर निगाह रखे।

बैठक में मौजूद सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने कोरोना वैक्सीन लगाने व गांव में रासायनिक कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने व स्वच्छता को लेकर समिति के सभी सदस्यों से चर्चा करते हुए जागरूक किया। बैठक में मौजूद इटियाथोक सीएचसी अधीक्षक डॉ0 शैलेन्द्र सिंह ने संबंधित आशा बहु व अन्य को उनके कार्य बताये साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

बैठक में बीडीओ पन्नालाल, एडीओ आईएसबी विकास मिश्रा, एडीओ पंचायत मो0 समीम खान, पंचायत सचिव शैलेन्द्र मौर्य, खंड प्रेरक राम जन्म वर्मा सहित आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular