33 एफएसटी व 33 एसएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
संवाददाता
गोंडा। जनपद में आगामी 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मौली ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित एफएसटी और एसएसटी टीम को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार का कहना है कि आने वाले निकाय चुनाव को लेकर लगातार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है ,जिससे कि चुनाव में कर्मचारियों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। चुनाव खर्चों पर नजर रखने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी एसएसटी टीमों को चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को दिए निर्देश में कहा गया कि दो लाख से ऊपर की नकदी कोई भी व्यक्ति साथ लेकर न चले, यदि साथ लेकर चलता है तो उसका दस्तावेज, साक्ष्य भी रखे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित टीम के अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने, प्रत्याशियों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न होने आदि घटनाओं पर पैनी दृष्टि रखी जाये। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान की पूरी वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए। निगरानी टीम अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाये जाने वाली नकदी, अवैध शराब, किसी भी प्रकार की संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवागमन की निगरानी करेगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे से 2 लाख से अधिक नकदी बिना अभिलेख के पाये जाएंगे तो उसे जब्त कर सूचना आयकर विभाग को दिया जायेगा। नामित टीम के द्वारा प्रतिदिन की कार्यवाही का विवरण उपलब्ध कराया जाये। डीएम ने विशेष रूप से कहा कि टीमों द्वारा कार्यवाही के दौरान सम्बन्धित व्यक्तियों से पूरी नम्रता और शिष्टाचार का ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी सहित निर्वाचन संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
