Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : निकाय चुनावों में जीत की BJP ने बनाई रणनीति

Gonda : निकाय चुनावों में जीत की BJP ने बनाई रणनीति

संवाददाता

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी निकाय चुनाव के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई, जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी एमएलसी अवनीश कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा की गई। संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। इस बैठक में जनपद के सभी निकायों के निकाय प्रभारी, निकाय संयोजक तथा कुल 173 वार्डों के प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे। बैठक को पूर्व मंत्री व विधायक मनकापुर रामापति शास्त्री, विधायक कटरा बावन सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक कर्नलगंज अजय कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं भारत की मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार देश एवं प्रदेश में नित नए आयाम एवं कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं, ठीक उसी प्रकार इस बार गोंडा जनपद में हमें समस्त निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाकर के गोंडा जनपद में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि यह चुनाव गोंडा जनपद की अस्मिता का प्रश्न चिन्ह है। हम सभी कार्यकर्ताओं को दृढ़ निश्चय हो करके इसमें पूर्ण मनोयोग के साथ लगना होगा। निकाय चुनाव के संयोजक महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने सभी 173 वार्ड के प्रभारी एवं संयोजक ओं को अलग-अलग जिम्मेदारी एवं कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आज से विजय संकल्प रथ यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। विजय रथ सभी वार्डों से होकर गुजरेगा। समस्त वार्डों में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा में प्रदेश के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक सहित जनप्रतिनिधि गण भाग लेंगे। इस बैठक में संचित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलरामपुर राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अक़बाल बहादुर तिवारी, जिला मंत्री पुनीत सिंह, जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, मनीष सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्र, अर्जुन प्रसाद तिवारी, सोनी सिंह, अजय सिंह, राजेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, मनीष द्विवेदी, अविनाश जायसवाल, शशांक मिश्रा, संजय सिंह, कमलेश पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, विशाल अग्रवाल, अभिषेक दत्त तिवारी, शिवा यादव सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Gonda : निकाय चुनावों में जीत की BJP ने बनाई रणनीति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular