अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अजय पुत्र भगौती प्रसाद निवासी कूढा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को स्थानीय थाने पर दर्ज अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। उक्त अभियुक्त क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थानाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढें : गेस्टहाउस पर छापे के मामले में FIR, तीन गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
