Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : नहीं रहे भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष

Gonda : नहीं रहे भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का शुक्रवार की सुबह राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजी पीजीआई) में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ ने बताया कि जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव में 08 सितम्बर 1956 को जन्मे शेष नारायण मिश्र की शिक्षा दीक्षा कानपुर में हुई। उसी समय वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आ गए और समाज सेवा में लग गए। जिला मुख्यालय पर चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े मिश्र कई वर्षों तक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का नेतृत्व किया। संघ में सेवा प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम करते हुए पार्टी ने जब उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी तो उन्होंने उसका भी सफलता पूर्वक निर्वहन किया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं वरिष्ठता को देखते हुए बाद में नेतृत्व में उन्हें अवध क्षेत्र के अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व प्रदान किया। वर्तमान में वह इसका सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें हृदय सम्बंधी दिक्कतों के कारण राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति नियंत्रित न होने पर एसजी पीजीआई ले जाया गया। तीन दिन तक वहां चले उपचार के बाद शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पुत्र-पुत्री तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका पार्थिव आज दोपहर एक बजे आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए बहराइच रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर रखा जाएगा। इसके बाद अपरान्ह दो बजे उनकी शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गण बावन सिंह, प्रतीक भूषण शरण सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, प्रेम नारायण पाण्डेय, प्रभात वर्मा, अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्रा, डा. रंजन शर्मा, संगठन के जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, पीयुष मिश्र, राजा बाबू गुप्ता, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, केके श्रीवास्तव, डा. ओपी मिश्रा, वर्षा सिंह, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री वंदना गुप्ता, सोनी सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, अरुण कुमार शुक्ल, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, हरि प्रसाद, विष्णु प्रताप शुक्ला, राघवेन्द्र ओझा, प्रदीप मिश्रा, रमा शंकर मिश्रा, राजेश सिंह, शिवांशु मिश्रा, शिवनाथ रस्तोगी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular