संवाददाता
गोंडा। जिले के धानेपुर थाने नवविवाहिता की शिकायत पर पति व सास समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढुढ़ाव की रहने वाली माला देवी ने बताया कि उनकी शादी एक साल पहले धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूल्हापुर बनकट के मजरा मिश्रन पुरवा निवासी नीरज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनका पति सास के कहने पर आये दिन मारता पीटता रहता है। उसने ने बताया कि सास के कहने पर पति नीरज, जेठ नानबाबू व देवर शिवा ने सामूहिक रूप से उसे लात, घूसा व थप्पड़ से मारा। इस पर महिला ने थाने में लिखित शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है। चोटिल महिला का चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यह भी पढें : जब DM ने खड़ाऊं राज पर कसा तंज, जानें क्या कहा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
