Monday, February 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : नव विवाहिता की संदिग्ध मौत

Gonda : नव विवाहिता की संदिग्ध मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरहरिया के मजरा कल्लू पुरवा में बीती रात नव विवाहिता शबनम (22) पत्नी वसीम की आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता केसई पुरवा निवासी रजीउद्दीन ने ससुराली जनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular