जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरांवा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया चरौथा निवासी शिव नरायन दूबे की पुत्री प्रतिभा उर्फ बिन्दू (25) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी लाल मणि उर्फ लल्लू के साथ हुई थी। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शिव नरायन दूबे की सूचना पर नायब तहसीलदार रंजन वर्मा की मौजूदगी में भानुपुर चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर शव संदिग्ध अवस्था में चारपाई पर पड़ा पाया था। मृतका के पिता ने परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढें : इस स्कूल में हाथ जोड़कर नहीं होती प्रार्थना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
