जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेझिया (प्रभुपुरवा) गांव निवासी दो बच्चों की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी संसार चंद राठी ने बताया कि गांव के दो बच्चे सत्यम (12) पुत्र नरेंद्र तथा कृष्णा (13) पुत्र कन्हैया कल दोपहर बाद गांव से करीब एक किमी दूर प्रवाहित हो रही सरयू नदी में स्नान करने के लिए गए थे। गलती से स्नान करते हुए वे दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबकर मौत हो गई। घटना के बारे में किसी को पता भी नहीं चला। देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। प्रशासन को सूचना मिलने पर नदी के आसपास के गोताखोरों व मल्लाहों के सहयोग से बच्चों की तलाश की गई। गुरुवार की सुबह उनका शव नदी में पाया गया। सीओ ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय तथा जिला पंचायत सदस्य राम धोख मिश्रा भी पीड़ित परिवार से मिले तथा उन्हें ढाढस बंधाते हुए प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। तरबगंज के उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि पीड़ित परिवार को बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शासन द्वारा दैवी आपदा के तहत निर्धारित धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढें : जब पति की मौजूदगी में पत्नी ने देवर से रचाई शादी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
