नगर मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को किया अभियान की शुरुआत
संवाददाता
गोंडा। शासन के दिये गये निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अंतिम माह के उपलक्ष्य में ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद, 75 घण्टे, 750 निकाय‘ अभियान का शुभारम्भ गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट व नगर निकाय के प्रभारी अधिकारी अर्पित गुप्ता ने गुरुवार की शाम राजकीय इण्टर कालेज के सामने से किया। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में नगर के कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान ‘गार्बेज वल्नरेबुल प्वाइंट्स’ को पूर्णतः स्थायी रूप से विलोपित कर स्वच्छ स्थान मे परिवर्तित किया जा रहा है। एक उद्देश्यपूर्ण कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध अभियान की शुरुआत योजनाबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार के साथ की जा रही है। इस अभियान में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा एवं नेचर क्लब, इंकलाब फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसाइटी आदि के द्वारा व वार्ड के आम नागरिकों ने साफ सफाई में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक नितेश राठौर, संदीप तिवारी खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, जिला समन्वयक मीनाक्षी सिंह, सफाई निरीक्षक काजी हाशिम रसूल, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी फराज अहमद समेत नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी वार्ड अथवा स्थान पर ‘गार्बेज वल्नरेबुल प्वाइंट्स’ की स्थिति न पैदा हो।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
