Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : नगर पालिका के सेल्फी प्वाइंट को मिला राज्य में दूसरा...

Gonda : नगर पालिका के सेल्फी प्वाइंट को मिला राज्य में दूसरा स्थान

नगर विकास विभाग ने बुधवार की देर शाम जारी की थी रैंकिंग

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कभी देश के सबसे गंदे शहरों में शुमार गोंडा नगर पालिका अपनी स्थिति में लगातार सुधार कर रही है। 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने के बाद एक बार फिर उसके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। नगर विकास विभाग द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कूड़े के ढे़र को हटाकर बनाई गई सेल्फी प्वाइंट को राज्य स्तर पर नगर पालिकाओं की रैकिंग में दूसरा स्थान मिला है। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मिशन-75 के तहत नगर में विशेष सफाई अभियान एक दिसंबर से शुरू किया गया था। नगर पालिका परिषद गोंडा ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज के गेट के समीप सबसे गंदे स्थल का चिन्हांकन अभियान के तहत किया था। सिर्फ 58 घंटे के भीतर उस स्थल की सफाई के साथ ही उसे वेस्ट मैटेरियल से सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने फीता काटकर सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया था। उस स्थल पर आम के पौधे की रोपाई के साथ ही कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने का संकल्प लोगों ने लिया था। नगर विकास विभाग ने गोंडा में बने सेल्फी प्वाइंट की सराहना इंटरनेट मीडिया पर की थी। बुधवार की देर शाम नगर विकास विभाग ने अभियान के तहत नगर पालिका परिषदों की सूची जारी की, जिसमें नगर पालिका मऊ को प्रथम, गोंडा को द्वितीय और महोबा को तृतीय स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर पालिका के अधिकारी कर्मचारी प्रमुदित हैं। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र का कहना है कि उनके कार्यों का शासन स्तर पर मूल्यांकन करते हुए उचित पारितोषिक दिया गया। इसके लिए वे पूरी पालिका टीम को बधाई देते हैं। प्रभारी अधिकारी नगर निकाय व नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार व नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक के वहिष्कार तथा सड़कों व खुले स्थानों पर कूड़ा न फेंककर नगर को स्वच्छता के पायदान और ऊपर पहुंचा सकते हैं। नीचे के चित्र में आप देख सकते हैं कि सेल्फी प्वाइंट बनने से पूर्व इस स्थान की क्या दुर्दशा थी?

Gonda : नगर पालिका के सेल्फी प्वाइंट को मिला राज्य में दूसरा स्थान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular