छात्र-छात्राओं ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले में स्थित सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मौलि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह एवं प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने ज्ञान एवं वाणी की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कालेज के छात्र छात्राओं ने सरस्वती एवं गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत किया। मेरा देश बदलो, आध्यात्मिक शिव तांडव, महिला सशक्तीकरण जैसे थीम आधारित कार्यक्रमों और खेल से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियों ने कई बार दर्शकों को सांसें रोककर बैठने के लिए मजबूर किया दिया। हर प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय परिसर में तैयार की गई झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अतिथियां द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधक सूरज सिंह पूरे समय प्रांगण में आने वाले एक-एक अतिथि के स्वागत में जुटे रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं के अविस्मरणीय कौशल की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खां, रणविजय सिंह, महराज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, वर्षा सिंह, नीता सिंह, उमेश शाह, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, संजू छाबड़ा, दीना नाथ त्रिपाठी समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य, अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

