Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रेन वीक फेस्टिवल

Gonda : धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रेन वीक फेस्टिवल

संवाददाता

गोंडा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ पूरे सप्ताह ग्रांड चिल्ड्रेन वीक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवधि में निबंध, भाषण, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग किया। समस्त प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाग लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। आर्ट एंड क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विशेष अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा का अवलोकन कर उनका उचित मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. शेर बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक समाज में विज्ञान और कला की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चे अपने तर्कशक्ति व नवीन सोच के माध्यम से समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। इस भव्य आयोजन को सम्पन्न कराने में कीर्ति तिवारी, शिव पूजन, हरि शरण मिश्रा, अकील नूर हनफी, अंजली सिंह, मो. फरीद व नीलम शुक्ला का प्रमुख योगदान रहा।

Gonda : धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रेन वीक फेस्टिवल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular