जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले में आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार, सभी सरकारी कार्यालयों में महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला मुख्यालय पर स्थित अंबेडकर चौराहे पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार जनपद के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इंडियन बैंक चौराहे से अंबेडकर चौराहा तक सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सबिता, जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार सहित अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे। बाद में सायंकाल के समय गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में बाल्मीकि रामायण पाठ का उर्मिला पाण्डेय एंड पार्टी द्वारा बाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला सूचना अधिकारी आदि ने दीप प्रज्वलित करके किया।

यह भी पढें : बारावफात जुलूस में हादसा, पांच मरे, तीन गंभीर


आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
