Tuesday, March 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी दारोगा गिरफ्तार

Gonda : धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी दारोगा गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अपना नाम व धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म व कई बार गर्भपात कराने के बाद जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी दारोगा वसी अहमद को नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे निलम्बित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दो दिन पूर्व पुलिस लाइन में तैनात दारोगा वसी अहमद के खिलाफ एक अभियोग दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि थाना नगर कोतवाली में तैनाती के दौरान दारोगा वसीम ने अपना नाम रिंकू शुक्ला बताकर युवती से दोस्ती की। बाद में उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। बदनामी का हवाला देकर कई बार गर्भपात भी कराया। इस दौरान वह संभावित पत्नी के रूप में युवती के सभी खर्चे वहन करता रहा। युवती ने उस पर जब शादी का दबाव बनाया तो 27 जून की रात आइसक्रीम में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर जान से मारने की कोशिश भी की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद दो दिन पूर्व नगर कोतवाली में दारोगा वसी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कि आरोपी दारोगा को आज गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। इससे पूर्व उसे निलंबित कर सीओ क्राइम को विभागीय जांच सौंपी गई थी।

यह भी पढें : जानें किन शर्तो पर भाजपा सांसद ने स्थगित किया प्रस्तावित धरना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular