Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : धरना दे रहे महिला पहलवानों पर भाजपा सांसद का निशाना

Gonda : धरना दे रहे महिला पहलवानों पर भाजपा सांसद का निशाना

कोई झूठ बोलने पर उतारू हो जाए, तो बर्बाद कर सकता है किसी की भी जिंदगी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं निवर्तमान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में प्रस्तावित जन चेतना रैली के लिए जनसम्पर्क तेज कर दिया है। शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के कई इलाकों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे महिला पहलवानों पर इशारों-इशारों में ही निशाना साधा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह परास की पुण्य तिथि पर हुए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “आज जो चाहे, जिसकी जिंदगी बर्बाद कर दे। अगर कोई जिद कर ले कि मैं झूठ बोलने पर उतारू हो जाए, तो किसी की भी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। कोई लड़का आइएएस बन रहा हो, आइपीएस का सपना देख रहा हो, सेना में जाना चाहता हो, वह उतारू हो जाय तो उसकी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। मेरे भाइयों, मेरा इशारा समझो।’ भाजपा सांसद ने कहा कि एक आंकड़े के अनुसार, देश में प्रति घंटे 200 नौजवान आत्महत्या करते हैं। इस कानून के कारण अपनी जीवन-लीला समाप्त कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने अमित शाह से 2014 में ही बहराइच में कह दिया था कि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। उस समय उन्होंने पूछा था कि अगर चुनाव नहीं लड़ोगे, तो क्या करोगे। उनके सवाल पर कहा था कि मैंने समाज के बारे में कुछ सोच रखा है। अपने देवीपाटन मंडल के बारे में कुछ सोच रखा है। मैं वही काम करूंगा। तब अमित शाह ने कहा था कि ज्यादा बदमाशी नहीं, अभी आपको चुनाव लड़ना है। उसी समय मैंने प्रदीप को चुनाव लड़ाने की बात कही थी। प्रदीप और पलटूराम को उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए सेव किया। इसके लिए मैंने सिफारिश भी नहीं की। दोनों को विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट मिल गया। इसकी चर्चा इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि मैं 2014 में ही रिटायरमेंट लेना चाहता था।
बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली में शामिल होने के लिए अयोध्या चलने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “पांच जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में पूरे देश के संत एकत्रित होंगे। हम सब लोगों ने मिलकर तय किया है कि पूज्य संतों के आह्वान पर कम से कम 11 लाख लोगों को एकत्रित किया जाएगा। उस दिन संत बोलेंगे, पूरा देश सुनेगा। संत जो भी बोलेंगे, आपके लिए, आपके कल्याण के लिए और आपके भविष्य के लिये ही बोलेंगे।“ सांसद ने कहा, “मैंने संतों से निवेदन किया है कि अयोध्या में मेरे विषय में कुछ मत बोलना। आप अपनी बात रखना। हमारी आवाज को कोई नकार सकता है। लेकिन देश के संतों की आवाज कोई न तो दबा सकता है और ही नकार सकता है।“ बृजभूषण शरण ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था, चुनरिया झीनी रे झीनी, चुनरिया झीनी रे झीनी। मेरे दामन पर कोई दाग नहीं है। मैं पाक साफ हूं। अयोध्या में संतों के आह्वान में युवा पीढ़ी को आना होगा। एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए क्रांति का बिगुल बजाना होगा। अब तो मेरी पीढ़ी को कुछ लहू चुकाना ही होगा। सांसद ने कहा कि मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है। मेरे अंदर उतना ही साहस है, जो पहले था। मैं कुछ भी हो सकता हूं, लेकिन वह नहीं हो सकता, जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular