अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज गोंडा। थानाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने सोमवार को दो होमगार्ड सूर्य प्रकाश सिंह व बृज किशोर सिंह को अंतिम ड्यूटी के बाद विदाई दी। दोनों सेवानिवृत्त होमगार्ड को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए बधाई दी गयी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सहित पूरी पुलिस व होमगार्ड टीम मौजूद रही।
पम्पिंग सेट की चपेट में आकर महिला की मौत
थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव में रविवार शाम खेत में पानी भरने गयी महिला की पंपिंग सेट इंजन की चपेट में आने से मौत हो गयी। बेटे जगन्नाथ ने बताया कि मृतका राजपति (65) खेत में पानी भरने गयी थी। खेत भर जाने के बाद इंजन बंद करते समय साड़ी फंस जाने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के बेटे ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
