Gonda : दो सीटों पर 131 किन्नर भी डालेंगे वोट

28 हजार वृद्ध, 33 हजार विकलांग व 60 हजार युवा मतदाता भी करेंगे मतदान

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीटों पर आगामी 20 मई को होने वाले चुनाव में कुल 3747847 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 60747 पहली बार मतदान करने वाले युवा, 28615 वृद्ध, 33404 विकलांग तथा 131 किन्नर मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जिले के दो संसदीय सीटों गोंडा व कैसरगंज में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गोंडा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से कीर्तिवर्धन सिंह, समाजवादी पार्टी से श्रेया वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से सौरभ मिश्रा, भारतीय उदय निर्माण पार्टी से विनोद कुमार सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राघवेंद्र तथा अरुणिमा पाण्डेय, राम उजागर व राज कुमार (सभी निर्दल) चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं उतरौला, मेहनौन, गोंडा, मनकापुर (सु.) और गौरा के 1155 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 1985 मतदेय स्थलों पर कुल 1843121 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 988384 पुरुष, 854668 महिला तथा 69 किन्नर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोंडा लोकसभा क्षेत्र में सर्विस वोटर्स की संख्या 752 है, जिसमें 24 महिला मतदाता भी शामिल हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 27934 तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताआें की संख्या 15254 है। यहां पर 15045 विकलांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से केवल चार प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी से करण भूषण सिंह, समाजवादी पार्टी से भगत राम मिश्र, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र पाण्डेय तथा निर्दल अरुणिमा पाण्डेय चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं पयागपुर, कैसरगंज, कटरा बाजार, कर्नलगंज और तरबगंज के 1263 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 2017 मतदेय स्थलों पर कुल 1904726 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1009379 पुरुष, 895285 महिला तथा 62 किन्नर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 1306 है, जिसमें 40 महिला मतदाता भी शामिल हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 32813 तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताआें की संख्या 13361 है। यहां पर 18359 विकलांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। खास बात यह है कि कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में गोंडा की तुलना में एक लाख मतदाता अधिक होने के बावजूद यहां वृद्ध मतदाताओं की संख्या तुलनात्मक रूप से दो हजार कम है।

यह भी पढें : वोट देने में चूके तो अयोध्या में लगेगा ‘बाबरी’ ताला-गृहमंत्री

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!