जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीती रात मामूली विवाद के उपरांत दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। प्रकरण में दोनों पक्षों के 40 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धानी गांव में सड़क पर एक वर्ग पर लोग झंडा लगाने के लिए डंडे गाड़े हुए थे। पड़ोसी गांव नारायणपुर मर्दन के दो तीन लड़कों ने बालपुर बाजार से वापस घर लौटते समय सोमवार की रात उसे गिरा दिया गया। परिणाम स्वरूप मौके पर मौजूद लोगों द्वारा विरोध किया गया। बात बढ़ने पर कुछ ही देर में दोनों गांव के लोग दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और झगड़ा करने लगे। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया। दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर उनके घरों को वापस भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि इसी भीड़ में से किसी ने नरायनपुर मर्दन गांव के प्रधान के गाड़ी में रखी उनकी लाइसेंसी बंदूक को बाहर फेंक दिया। पुलिस व अन्य लोगों की मदद से आसपास तलाश की गई, तो वह भी मिल गयी। उन्होंने बताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों के कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध दंप्रसं की धारा 107/116 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
यह भी पढें : Gonda Capsule : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
