Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दूध के नाम पर धीमा जहर तो नहीं पी रहे...

Gonda : दूध के नाम पर धीमा जहर तो नहीं पी रहे आप?

पसका में छापा मारकर बरामद किया गया दूध में मिलाया जाने वाला पदार्थ

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार कोखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अभिसूचना प्राप्त होने पर पसका क्षेत्र के दयाल चौराहा स्थित पूजाराम यादव के दुग्ध कलेक्शन केंद्र पर छापा मारा गया। अभिहित अधिकारी विनय सहाय तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने प्रतिष्ठान की गहन जांच की गई। मौके पर दूध संग्रहण के साथ-साथ दूध लेकर आने वाले लोगों के दूध की गुणवत्ता की भी जांच की गई। मौके पर दूध में मिलावट किए जाने में प्रयुक्त होने वाला संदेहास्पद अपमिश्रक भी पाया गया। प्रतिष्ठान से गुणवत्ता का संदेह होने पर दूध का नमूना भरे जाने के साथ-साथ अपमिश्रक का भी नमूना भरा गया तथा 20 लीटर अपमिश्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं नमूने जांच हेतु भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रतिष्ठान के हाई रिस्क कैटेगरी में होने के कारण पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही आज बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य देवीपाटण मंडल की अध्यक्षता मे जनपद गोंडा के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियांे के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें विभाग के नये दिशा निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किए गए। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य दो, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य खाध सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular