Tuesday, March 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी ने किया खुदकुशी का...

Gonda : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी ने किया खुदकुशी का प्रयास

संवाददाता

गोंडा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए एक स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी परिवार का मुखिया रोजाना मजदूरी के लिए घर से बाहर चला जाता था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। कुछ महीनों के बाद परिजनों को जानकारी होने पर उन्हांने पूछताछ की किशोरी ने सारी घटना बताई। शुक्रवार को किशोरी जब घर से बाहर निकली तो गांव की महिलाओं ने उस पर ताना मारना शुरू कर दिया। इससे वह परेशान होकर उसने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार, उसके हालत में सुधार है। मामले की जानकारी होते ही आरोपी भी घर छोड़कर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र पासवान के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें : 18-59 वर्ष के लोगों को फ्री में लगेगा कोविड का बूस्टर डोज, शर्तें लागू

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular