Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दुष्कर्म के आरोपी को 14 वर्ष की सजा

Gonda : दुष्कर्म के आरोपी को 14 वर्ष की सजा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने बुधवार को एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 14 साल के सश्रम कारावास व 38 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माने की रकम अदा न करने पर 23 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। विशेष लोक अभियोजक अनूप प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के तरबगंज थाने में 25 जुलाई 2014 को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस पर भादवि की धारा 363, 366, 120बी तथा 506 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवचेक ने भादवि की धारा 376 तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (नवीन)/अतिरिक्त पाक्सो जितेन्द्र गुप्ता ने प्रकरण में बलवीर उर्फ बब्लू (38) निवासी रोहतक रोड, जींद (हरियाणा) को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा तथा 38 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में 23 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। कारागार में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
जिले के थाना कोतवाली देहात से सम्बंधित एक अन्य मामले में इसी अदालत ने बोलेरो से एक किशोरी का अपहरण करने के आरोपी उत्तम चतुर्वेदी (29) को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास तथा 15 हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई। एसपीओ अनूप कुमार सिंह के अनुसार, बीते 11 जनवरी 2016 को चांदपुर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने पर सूचना दिया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री का उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह अपना प्रेक्टिकल देने कालेज गई थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना के उपरान्त दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (नवीन)/अतिरिक्त पाक्सो जितेन्द्र गुप्ता ने आरोपी को अपहरण के जुर्म में दोषी करार देते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास तथा 15 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम अदा न करने पर नौ माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular