जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने छह वर्ष पूर्व एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सोमवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अभिनव चतुर्वेदी ने आज यहां बताया कि जिले के परसपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने 04 जनवरी 2017 को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के निवासी राज कुमार उर्फ लुटई यादव ने उसके साथ दिन दहाड़े उस समय शीलभंग का प्रयास किया, जब वह शौच के लिए पास के गन्ने के खेत में गई थी। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने अभियोग दर्ज कर विवेचना के उपरान्त राज कुमार उर्फ लुटई यादव के खिलाफ भादवि की धारा 354 व 376 के तहत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम डॉ. दीनानाथ (तृतीय) ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए बचाव व अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों तथा अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के उपरान्त लुटई यादव को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 55 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। अर्थदण्ड अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारवास की सजा भुगतनी होगी। विचारण के दौरान जेल में बिताई गई अवधि सजा की कुल अवधि में समायोजित की जाएगी। अदालत ने आदेश दिया कि अधिरोपित जुर्माने की कुल धनराशि में से 75 फीसद पीड़िता को हुई क्षति के प्रतिकर के रूप में अदा की जाए।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

