संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी प्रशिक्षण संस्थानों से एक-एक कर बच्चों को दिए जा रहे प्रशिक्षणोंपरान्त प्लेसमेंट के संबंध में गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की प्रगति का वितरण, यूपीएसडीएम शार्ट टर्म ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रदातावार प्रगति का विवरण, माध्यमिक शिक्षा विभाग में संचालित विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदातावार प्रगति का विवरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदातावार प्रगति का विवरण, राजकीय कारागार /बाल संप्रेक्षण गृह में प्रशिक्षण प्रदातावार प्रगति का विवरण, ओडीओपी शार्ट टर्म ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रदाता के प्रगति का विवरण, यूपीएसडीएम शार्ट टर्म ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रदातावार प्रगति का विवरण, तथा जनपद में आगामी 10 नवम्बर को प्रस्तावित रोजगार मेला आयोजित किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के प्रशिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों को प्रशिक्षण कराकर प्लेसमेंट कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीसी एन आर एल एम नरेश बाबू सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी एचपी मौर्या, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित जनपद के सभी प्रशिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी एवं संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
