Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न

Gonda : दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से सम्बन्धित जिला प्रबन्ध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में डी.डी.आर.सी के प्रस्ताव, यू.डी.आई.डी विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मानसिक दिव्यांग जिनके अभिभावक नियुक्ति के संबंध में, दिव्यांगों के हितार्थ अन्य कार्य को लोकल लेबिल कमेटी के माध्यम से, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति एवं अन्य बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी बिंदुओं पर विशेष कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा अन्य बिंदुओं पर विभाग द्वारा समय-समय पर बैठक करके कार्य करने हेतु संबंधित बिंदुओं पर कार्य किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकलांग पेंशन तथा विकलांग व्यक्तियों को दिए जाने वाले उपकरण के संबंध में विशेष तौर पर बल दिया जाय, जिससे जनपद के विकलांग व्यक्तियों को किसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विकास वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, एलडीएम, जिला उद्योग अधिकारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, आर.एम परिवहन विभाग, पीओ डूडा, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित विभाग से अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular