Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दामाद पर पुत्री व नातिन की हत्या की आशंका

Gonda : दामाद पर पुत्री व नातिन की हत्या की आशंका

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंजेमऊ निवासी रामलाल उर्फ लल्लू पुत्र राम चरन ने अपने दामाद बुधराम उर्फ घनश्याम पुत्र दयाराम व उनके परिवार पर अपने पुत्री आशा (31) व दस माह की नातिन तन्वी की हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस अधिकारियों को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लल्लू ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बुधराम से की थी। उसे करीब एक वर्ष की बच्ची भी है। आशा के परिजन उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। सात जुलाई को भी उसके सास ससुर ने मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसे काफी मारा पीटा था तथा दामाद ने अपने मोबाइल से मार डालने की धमकी दी थी। इस पर लल्लू ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। किन्तु आठ जुलाई को पुत्री आशा व एक वर्षीय नातिन घर से गायब हो गयी। उसके गायब होने की सूचना कर्नलगंज पुलिस को नौ जुलाई को दी गई। परन्तु तहरीर पाने के बाद भी पुलिस आज तक मुल्जिमां से न तो पूछताछ किया है और न उनका पता चला है। पुलिस मदद करने के बजाय स्वयं उनको खोजकर पता करने की बात कह रही है। लल्लू आज मुख्यालय आकर पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी लड़की व नातिन तन्वी को बरामद करने की गुहार लगाई है। उसे आशंका है कि कहीं दहेज लोभियो ने उनकी हत्या न कर दी हो।

यह भी पढें : नित हनीप्रीत मिलती रहें आपको, और गुरमीत जैसी जवानी रहे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular