संवाददाता
गोंडा। त्रयोदशी के अवसर पर बाबा दुखहरण नाथ का श्रृंगार करने का सौभाग्य वरदान मेहरोत्रा को प्राप्त हुआ। मंदिर के महंत राघवेंद्र मोहन उर्फ छोटू के देखरेख में पंकज पंडित ने श्रृंगार सम्पादित कराया। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि वरदान ने शिव परिवार से अरदास किया कि हम सभी नगर वासियों को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें एवं अपने परिवार की शरण में लगाए रहंे। हम सभी पर दया दृष्टि बनाए रखें। छोटू महंत ने बताया कि बाबा दुखहरण नाथ जी के मंदिर पर हर महीने जल चढ़ी की तेरस पर भक्तों द्वारा बाबा का श्रृंगार किया जाता है, जिसमें भक्त बाबा को दूध, दही, शहद, देसी घी, शक्कर एवं पंचामृत से स्नान कराते हैं। उसके बाद बाबा को गंगाजल से स्नान कराते हैं। उसके बाद बाबा को चंदन, रोली, अबीर, गुलाल, इत्र आदि समर्पण करते हैं। तत्पश्चात बाबा को पांचो मेवा, पांचों फल एवं मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। बाबा के श्रृंगार में नाग-नागिन, त्रिशूल एवं चांदी के बिल्वपत्र भी चढ़ाए जाते हैं। तत्पश्चात पांचों मेवा एवं मिष्ठान के प्रसाद को भक्तों में श्रृंगार आरती के बाद वितरित किया जाता है। कहते हैं कि जिसकी मनोकामना पूर्ण होती है, वह बाबा का शृंगार अवश्य करता है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
