Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : तेल पूजन के दिन युवक ने लगा ली फांसी

Gonda : तेल पूजन के दिन युवक ने लगा ली फांसी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने शुक्रवार को अपनी शादी से ठीक एक दिन पूर्व आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पाड़ेय ने बताया कि नौ जुलाई शनिवार को ग्राम पारासराय खास निवासी सहज राम कोरी (25) पुत्र नकछेद निवासी की शादी होनी थी। शुक्रवार को तेल पूजन होने के कारण परिवार के तमाम लोग व नाते रिश्तेदार तैयारियों में व्यस्त थे। सहज राम आज सुबह ही घर से निकला किन्तु लौटकर न आया। तेल पूजन के अवसर पर होने वाले रीति-रिवाज के लिए जब दूल्हे की तलाश शुरू हुई तो उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के साथ परिजन उसे खोजते हुए आज दोपहर में गांव से थोड़ी दूरी पर एक बाग में पहुंचे तो उसका शव एक पेड़ से लटकता पाया गया। इसके बाद परिवार में हड़कम्प मच गया। जिस परिवार में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, उसमें मातम छा गया। पिता नकछेद की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फांसी लगाया जाना प्रतीत होता है। परिवार की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से क्षेत्र में अनेक प्रकार की चचाएं हैं।

Gonda : तेल पूजन के दिन युवक ने लगा ली फांसी

यह भी पढें : हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular