Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : तुलसीदास के नाम पर बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Gonda : तुलसीदास के नाम पर बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के प्रयास से गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर जनपद गोंडा में एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देश के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में लिया गया। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास के नाम से उनकी जन्म स्थली जनपद गोंडा में डिजिटल लाइब्रेरी व डिजिटल विष्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर षिक्षाविद डॉ. श्रीनारायण तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक जनपद गोंडा और तुलसीदास का लोकार्पण भी किया गया। पुस्तक पर विचार व्यक्त करते हुए विद्वानों ने एक स्वर से कहा कि तुलसीदास के जीवन से संबंधित यह पुस्तक एक प्रामाणिक दस्तावेज है। यह तुलसी साहित्य प्रेमियों, विद्वानों व शोध छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सेमिनार में बोलते हुए दिल्ली विष्वविद्यालय के डीन व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर अनिल राय, डॉक्टर बजरंग बिहारी तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूर्यपाल सिंह, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोंडा के हिंदी विभागाध्यक्ष व शोध केन्द्र निदेशक डा. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. रघुनाथ पांडेय, उद्योगपति ठाकुर सूर्यकांत सिंह, डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, राहुल देव, डॉ रमाशंकर सिंह, ऋषि पाल सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र व मानस पर प्रकाश डालते लिए गोंडा के राजापुर को श्रीराम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली बताया। सेमिनार में डॉ. सूर्यपाल सिंह को साहित्य व ठाकुर सूर्यकांत सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए अवध संस्कृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस में तैनात आइपीएस अधिकारी सूरजभान सिंह व बुलंदशहर के बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को प्रशासन के क्षेत्र में हरिश्चंद्र सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कवि विशाल, संग्राम सिंह, पद्म कांत शुक्ला, जयदीप सिंह सरस, मनोज सुल्तानपुरी, दिनेश सिंह, पवन सिंह, धर्मराज सिंह दिलीप गोंडवी, तबरेज खान, संदीप कुमार सिंह, मनोज मिश्र, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।

Gonda : तुलसीदास के नाम पर बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9565000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular