Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : तीन स्थानों पर होगा रेडियो अवध का टैलेंट हंट

Gonda : तीन स्थानों पर होगा रेडियो अवध का टैलेंट हंट

संवाददाता

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज से संचालित रेडियो अवध 90.8 एफएम द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं की तलाश के लिए कराए जा रहे टैलेंट हंट के क्रम में आनलाइन आवेदन करने वाले प्रतिभागियों का आगामी पांच अक्टूबर को तीन स्थानों पर आडीशन कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रेडियो अवध के कार्यक्रम निदेशक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि संस्थान द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं की खोज तथा उन्हें प्रशिक्षित करके रेडियो में काम करने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए चार विधाओं आरजे, लोक गायन, भजन कीर्तन और कविता कहानी में प्रतियोगिता हेतु आनलाइन आवेदन करवाया गया था। अब तक जिले के 400 से अधिक युवक युवतियों ने आनलाइन आवेदन किया है। द्विवेदी ने बताया कि सभी विधाओं का आडीशन आगामी 05 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से तीन स्थानों पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन करने वाले एलबीएस कालेज में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं का आडीशन कालेज के ही ललिता शास्त्री सभागार में 10 बजे से, एससीपीएम कालेज हारीपुर के छात्र छात्राओं का आडीशन उसी कालेज के सभागार में 02 बजे से तथा अन्य सभी युवक युवतियों का आडीशन पांच अक्टूबर को टाउन हाल में 10 बजे से कराया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील किया है कि वे आडीशन के लिए नियत तिथि व स्थान पर पहुंचकर प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular